बात ग्रामों से उठकर शहरों में बस जाने का है ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
बात हमारे विकसित से विकाशशील होने का है ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
बहु बेटियों को जलाना ही रुचिकर है हमको ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
हम भर भर अपने कार , स्कूटरों में इंधन जलाने से खुश हैं ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
दंगो में लोगों को जलाना उत्साहित करती हैं हमको ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
महंगाई से लगी आग को चुपचाप सह लेते हैं हम ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
इर्ष्या , क्रोध और अहंकार ही अब हमारे सुख दुःख के साथी हैं अब ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
राजनितिज्ञों और उनके सच्चे आश्वाशनो पर पूरा भरोसा है हमे ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
हमे वेद-पुराणों के "थीओरी" से ज्यादा अपने "प्रक्टिकल" होने पर गर्व है ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
हमारी मशालें बुझ चुकी हैं , रामयुग के आने के इन्तजार में ,
इसलिए अब हम रावण नहीं जलाते |
हमने रावण को ही जब अपना राम मान लिया है ,
तो क्यों हम रावण जलाये , क्यों व्यर्थ में अपना हाथ झुलसाये |
हमने रामायण बदलने की ठान ली है अब |
Friday, October 15, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)